 |
|
होटल सेंट'एंब्रोइअस शहर के कुछ सबसे खास आकर्षणों तक जल्दी से पहुंचने के लिए एक आदर्श आरंभ बिंदु है।
|
 |
|
दि दुओमो
दि दुओमो 14वीं सदी के अंतिम दिनों में बना था और गॉथिक-लोम्बार्डा स्थापत्य कला का एक शानदार उदाहरण है। यह प्रभावशाली धार्मिक इमारत 12,000 वर्ग मीटर में फैली है और 3,500 से ज़्यादा प्रतिमाओं से सज्जित है। दि दुओमो प्रसिद्ध गैलैरिया विट्टोरियो इमानुएल के बगल में स्थित है।
|
 |
गैलैरिया विट्टोरियो इमानुएल
अपनी कॉफी शॉप्स, रेस्त्रां और प्रसिद्ध बुकशॉप्स के साथ मिलान के जीवन का एक केंद्रीय स्थल। शॉपिंग के प्रेमियों के लिए, आप बस कुछ कदमों के फासले पर प्रसिद्ध फैशन बुतीकों में जा सकते हैं। |
 |
|
बैसिलिका ऑफ सेंट एंब्रोस
यह मिलान के प्रतीकों में से एक है और शहर के संरक्षक संत को समर्पित है, जिनका पर्व हर वर्ष 7 दिसंबर को मनाया जाता है। बैसिलिका में कुछ बहुमूल्य अभिलेख और कलाकृतियां सुरक्षित हैं जो शहर के 1600 वर्षों के इतिहास का दस्तावेज हैं।
|
 |
|
सांता मारिया देले ग्रेज़ी
यह प्रभावशाली पुनर्जागरणकालीन इमारत पंद्रहवीं सदी के उत्तरार्द्ध के आसपास बनी थी। यह अपने बहुकोन शिखर तथा ब्रेमेंत के बनाए संगमरमर के द्वार के साथ ही लिओनार्दो दा विंची की पेंटिंग दि लास्ट सपर के लिए मशहूर है जो इतिहास की प्रसिद्धतम कलाकृतियों में से एक है।
|
 |
स्फोरज़ेस्को कासल
मिलान के ऐतिहासिक केंद्र पर छाई हुई एक विराट इमारत स्फोरज़ेस्को कासल में विभिन्न संग्रहालय, गॉथिक-पुनर्जागरण शैली के शानदार प्रांगण और भव्य हॉल हैं जिन्हें लिओनार्दो दा विंची ने डिज़ाइन किया है और ब्रेमेंत के भित्तिचित्रों से सजे हैं। मिलान के हृदयस्थल में हरियाली का एक नखलिस्तान सेंपियोन पार्क, कासल के पीछे स्थित है। |
 |
|
नेविग्ली
यह इलाका जिसमें नेविग्लियो ग्रांदे और नेविग्लियो पावेस बहती हैं, मिलान के सबसे खूबसूरत इलाकों में से एक है। नेविग्ली पुरानी और खास "केस दि रिंगिएरा", एंटीक शॉप्स और, सबसे बढ़कर, ढेर सारी बारों, रेस्त्रां तथा ऐतिहासिक परिसरों के पास स्थित है। इनमें लाइव संगीत बजता है और ये अप्रैल से सितंबर तक लोगों से भरे रहते हैं।
|
 |
ब्रेरा
मिलान के सबसे खास इलाकों में से एक, ब्रेरा अपने खूबसूरत आउटडोर कफे, डिज़ाइन शॉप्स और हैंडमेड कपड़ों की दुकानों के कारण बेहद खुशनुमा और मोहक है। अठकरहवीं सदी की अनेक इमारतों में से हम ब्रेरा पैलेस का सुझाव देंगे जिसमें एक प्रसिद्ध आर्ट गैलरी है। |
 |
|
फैशन सेंटर
दुनियाभर में प्रसिद्ध फैशन के सारे रंग विख्यात विया मोंतेनापोलिओन में पाए जाते हैं; विया देला स्पीगा से लेकर विया सेंट'आंद्रिया तक, विया मांज़ोनी, विया बोर्गोस्पेसो से लेकर विया सैंतो स्पिरितो तक फैला लग्ज़री का क्षेत्र जहां सबसे प्रसिद्ध इतालवी और अंतर्राष्ट्रीय डिज़ाइलरों के बुतीक और शोरूम एक के बाद एक स्थित हैं।
|