Milan hotels

· होम
·
स्थिति
· सेवाऐं
· क्षेत्र
· आकर्षण
· कमरे और किराये
· विशेष ऑफर
· आरक्षण

Milan hotels
Milan hotels
Milan hotels
दूरी
मालेन्शा एअरपोर्ट से 40 मिनट
लीनेटा एअरपोर्ट से 30 मिनट
हाईवे एअरपोर्ट से 20 मिनट
सेन्ट्रल स्टेशन से 10 मिनट
स्थिति
होटल सेंत'एंब्रोइयस वियाले पापिनियानो में स्थित है (सबवे ग्रीनलाइन पर, सेंट'अगोस्तिनो स्टॉप होटल से 400 मीटर, बस लाइन 50 54, ट्राम लाइन्स 21 29 30)। यह मिलान के संरक्षक संत को समर्पित प्रसिद्ध चर्च ऑफ सेंट एंब्रोस के निकट है। होटल एक केंद्रीय लेकिन शांत इलाके में स्थित है जिसकी खासियत विशाल सोलारी पार्क की हरियाली और निकटवर्ती नेविग्ली है, जो कि मनोरंजनपूर्ण और खूबसूरत बारों और रेस्त्रां से भरा एक इलाका है। होटल सेंत'एंब्रोइयस से सार्वजनिक यातायात भी आसानी से उपलब्ध है और बस, ट्राम तथा सबवे लाइनें पास में ही हैं। शहर की सभी सबसे दिलचस्प जगहों तक यहां से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
मिलान इंटरनेशनल एक्ज़ीबिशन सेंटर कुछ ही दूर है, और दि दुओमो, चर्च ऑफ सांता मारिया देले ग्रेज़ी तथा और भी बहुत कुछ बस चंद कदमों के फासले पर है।

Milan hotel
PDF फॉर्मेट में नक्शा प्रिंट करें।
यदि आपके पास Acrobat Reader नहीं है तो,यहां क्लिक करें।
हम तक कैसे पहुंचें


कार से
- वेस्टर्न बाईपास लें और "मिलानो लोरेंटोगियो" पर बाहर आ जाएं
- सेंटर के साइनबोर्डों के सहारे विया लोरेंटोगियो, विया फोप्पा और विया दुग्नानी से होकर चलते जाएं
- विया दुग्नानी के अंत पर वियाले पापिनियानो की ओर बाएं मुड़ जाएं। होटल नं. 14 पर स्थित है

ट्रेन से
सेंट्रल स्टेशन से फामागोस्टा और सेंट'अगोस्तिनो स्टॉप की दिशा में सबवे ग्रीनलाइन लें: आप सीधे वियाले पापिनियानो में पहुंचेंगे जहां होटल नं. 14 में स्थित है।

विमान से
मिलान "मालपेंसा" एअरपोर्ट से आप टैक्सी या सार्वजनिक यातायात से होटल सेंट'एंब्रोइयस पहुंच सकते हैं:
- "मालपेंसा एक्सप्रेस" ट्रेन आपको केडोर्ना स्टेशन ले जाएगी। यहां से फामागोस्टा की दिशा में सबवे लाइन लें और सेंट'अगोस्तिनो स्टॉप (दूसरा स्टॉप) पर उतर जाएं।
- "मालपेंसा बस एक्सप्रेस" और "मालपेंसा शटल बस" आपको सीधे स्टेशन ले जाएंगी। यहां से फामागोस्टा की दिशा में सबवे लाइन लें और सेंट'अगोस्तिनो स्टॉप पर उतर जाएं। आप सीधे वियाले पापिनियानो में पहुंचेंगे जहां होटल स्थित है।

मिलान "लिनाते" एअरपोर्ट से आप टैक्सी या "स्टार फ्लाई" बस से होटल सेंट'एंब्रोइयस पहुंच सकते हैं जो आपको करीब 20 मिनट में सेंट्रल स्टेशन पहुंचा देगी। यहां से फामागोस्टा की दिशा में सबवे लाइन लें और सेंट'अगोस्तिनो स्टॉप पर उतर जाएं। आप सीधे वियाले पापिनियानो में पहुंचेंगे जहां होटल नं. 14 में स्थित है।
मिलान "लिनाते" एअरपोर्ट से आप नं. 7 लेकर भी होटल सेंट'एंब्रोइयस पहुंच सकते हैं जो आपको सैन बाबिला स्क्वायर पहुंचाएगी। यहां से रिसेग्ली/मोलिनो दोरिनो की दिशा में केडोर्नो स्टेशन के लिए सबवे रेड लाइन लें जहां से आप फामागोस्टा की दिशा में ग्रीन लाइन लेकर  सेंट'अगोस्तिनो स्टॉप पहुंच सकते हैं। आप सीधे वियाले पापिनियानो में पहुंचेंगे जहां होटल नं. 14 में स्थित है।

Hotel Sant'Ambroeus · Viale Papiniano, 14 · Milan, Italy · फोन.+39.02.48008989 · फैक्स+39.02.48008687 · info@hotelsantambroeus.it
होम | स्थिति | सेवाऐं | क्षेत्र | आकर्षण | कमरे और किराये | विशेष ऑफर | आरक्षण
Choose your favourite language: English | Italian | German | Dutch | French | Spanish | Portoguese | Danish | Swedish | Hindi | Russian | Japanese Hotel Sant'Ambroeus© 2000-2010 - Copyright/IP Policy - Fatto da: Nozio